Haryana DGP expressed grief over the demise of Sub Inspector posted at Shambhu border of Ambala

Ambala के Shambhu Border पर तैनात Sub Inspector के निधन पर Haryana के DGP ने जताया दुख

अंबाला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के अंबाला में शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उप निरीक्षक की पहचान हीरा लाल के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि लाल को किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शंभू सीमा पर तैनात किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने लाल की मौत शोक जताया है।

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने सब इंस्पेक्टर हीरालाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर पर तैनात सब इंस्पेक्टर हीरालाल का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर हीरालाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत अंबाला सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सब इंस्पेक्टर हीरालाल ने हमेशा अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाया। उनका जाना पुलिस बल के लिए एक बड़ी क्षति है।

शंभू सीमा पर एक किसान की भी मौत

Whatsapp Channel Join

इससे पहले शुक्रवार को शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहें किसानों में शामिल 63 वर्षीय एक बुजुर्ग किसान की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुरुदासपुर जिले के रहने वाले थे ज्ञान सिंह

बुजुर्ग किसान पंजाब के गुरुदासपुर जिले से थे और किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शंभू सीमा पहुंचे थे। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमाओं पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान तबसे सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इस मुद्दे पर किसान नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बृहस्पतिवार देर रात बेनतीजा रही और अब दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की बैठक 18 फरवरी को होगी।