2022 6image 18 41 05901533815 1

Fatehabad : विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से 31 लाख की ठगी

फतेहाबाद हरियाणा

फतेहाबाद जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार आ रहे हैं। ऐसा ही मामला रतिया खंड के गांव चंदोकलां से आया है] जहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख रुपए गंवा दिए। मामला एक साल पहले का है।

पुलिस ने अब शिकायतकर्ता चंदोकला निवासी बलविंद्र सिंह की शिकायत पर रतिया के गांव नंगल निवासी सुखजीत सिंह, गुरमीत सिंह, पंजाब के जिला मोहाली के गांव खरड़ निवासी एजेंट मनिंद्र सिंह व चंडीगढ़ निवासी नवनीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदोकलां निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव चंदोकलां में 8 एकड़ कृषि भूमि है। प्रार्थी का लड़का आकाशदीप सिंह ने बाहरवीं कक्षा पास की है और पीटीई की हुई है। अकाशदीप सिंह का कनाडा के लिए स्टडी वीजा अप्लाई किया था, परंतु प्रार्थी के लड़के का 25 नवंबर 2022 को कनाडा वीजा की रिफ्यूजल आ गई थी।

Whatsapp Channel Join

बातों में लेकर चंडीगढ़ एजेंटों से मिलने को कहा

मामले को लेकर आकाशदीप आरोपी सुखजीत सिंह को कनाडा के वीजा लगवाने के बारे में मिला। आरोपी उसके बेटे के साथ ही पढ़ता था। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ आरोपी के घर गया, जहां सुखजीत व गुरमीत सिंह मिले। दोनों ने उन्हें बातों में ले लिया और चंडीगढ़ में एजेंटों से मिलने को कहा।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

उसने बताया कि 4 दिसंबर 2022 को वह और उसका बेटा उक्त आरोपियों के साथ खरड़ मोहाली में मनिंद्र एजेंट के घर गए, जहां नवनीत एजेंट भी मौजूद था। इस दौरान 31 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। लेकिन रुपए देने के बावजूद उसे विदेश नहीं भेजा गया। अब पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।