CM

निकाय चुनाव के लिए तैयार Haryana सरकार: CM Saini

हरियाणा करनाल

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को करनाल दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार निकाय और निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। जल्द ही चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। सीएम सैनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

आम आदमी पार्टी: सीएम ने कहा कि दिल्ली की सरकार को जनता से किए गए वादे पूरे करने चाहिए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को कोठी अलॉट न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें अब तक विधायक दल का नेता घोषित नहीं किया है। अगर कांग्रेस यह निर्णय लेती है, तो कोठी आवंटित कर दी जाएगी।

Whatsapp Channel Join

पानीपत रैली को लेकर तैयारियां

करनाल के कर्ण कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में नौ दिसंबर को पानीपत में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बीमा सखी योजना और बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। बीमा सखी योजना की शुरुआत हरियाणा की धरती से होगी। प्रधानमंत्री 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास भी करेंगे। यह विश्वविद्यालय 65 एकड़ भूमि में बनेगा और प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ता और नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। यह आयोजन हरियाणा की जनता के लिए विकास और उन्नति का प्रतीक बनेगा।

Read More News…..