CM PM

Dussehra के बाद होगा HARYANA सरकार का शपथ ग्रहण

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

Haryana में दशहरा के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसके बावजूद पार्टी की तरफ से नई सरकार के गठन तथा नई कैबिनेट के गठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच चुनाव जीतने वाले हैवीवेट नेताओं ने दिल्ली दरबार में लॉबिंग शुरू कर दी है। कई MLA शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बहाने दिल्ली भी पहुंच गए।

CHIEF MINISTER और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से BJP विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए नायब सैनी दिल्ली भी गए थे। हाईकमान की ओर से नायब सिंह सैनी को ही CM बनाने को लेकर हरी झंडी दी जा चुकी है, लेकिन औपचारिक प्रक्रिया में फिर से उनके नाम का चयन किया जाएगा।

नई सरकार में MINISTER बनने के लिए विधायकों में भागदौड़ शुरू हो गई है। अधिकांश पुराने मंत्रियों के चुनाव हारने से अब नए लोगों को मौका मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री MANOHAR LAL के दिल्ली निवास पर कई नेताओं का जमावड़ा लग गया BJP के हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने मनोहर लाल के साथ बैठकर रणनीति तैयार की है।

Whatsapp Channel Join

नई सरकार में CM के साथ 2 DUPTY CM बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को DY CM बनाया जा सकता है। नई सरकार में BJP के कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पुराने चेहरों में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम तो लगभग तय है।

विधायक दल की बैठक में चुनेंगे CM : बड़ौली

पत्रकारों से बातचीत में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हम यहां CM चेहरा और शपथ पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। यह सब दशहरा के बाद तय किया जाएगा। CM चुनने के लिए दशहरे के बाद मीटिंग होगी। नई सरकार में कौन MINISTER होगा, किसको कब शपथ दिलाई जाएगी यह सब पार्टी हाईकमान तय करेगी।

Block Title