Screenshot 903

Gurugram : Pizza shop और Saloon में आग, महिला झुलसी, लाइटर से गैस चूल्हा जलाते समय हुआ धमाका

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार रात को एक फेमस कुल्हड़ पिज्जा शॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से पिज्जा बनाने वाली महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग पास में बने एक सैलून में भी फैल गई। आग से सिलेंडर नहीं फटा, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी अनुसार पूनम नाम की महिला गुरुग्राम में फेमस कुल्हड़ पिज्जा के नाम से शॉप चलाती है। बीती रात को 9 बजे के करीब महिला ने जैसे ही गैस चुल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया तो आग भड़क गई। महिला पूनम भी आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। गनीमत ये रही की सिलेंडर फटा नही, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Screenshot 904

आग से भारी नुकसान

Whatsapp Channel Join

बता दे की पिज्जा शॉप के साथ में ही गुलशन ग्लेमर हेयर कट के नाम से एक सैलून भी है। पिज्जा शॉप से भड़की आग ने देखते ही देखते सैलून को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें भी आग से भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

गुरुग्राम के फायर ऑफिसर आर्यन यादव ने बताया कि तकरीबन साढ़े 9 बजे हमें दुकान में आग की सूचना मिली थी। भीम नगर फायर स्टेशन से गाड़ी भेजी गई। तकरीबन आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से एक महिला झुलस गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अब खतरे से बाहर है।