Vapour Pub

Gurugram : Pub के बाउंसरों ने भारतीय NRI और उसकी महिला दोस्त की जमकर की पिटाई, मांगा Bill

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

गुरुग्राम में पब के बाउंसरों ने भारतीय एनआरआई और उसकी महिला दोस्त की पिटाई करने का मामला सामने आया है। एनआरआई को इतना पीटा गया कि उनकी आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मारपीट से जख्मी होने के बाद अपनी तस्वीरें जारी की हैं। वह 7 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक पब बार में महिला दोस्त के साथ एंज्वॉय करने गए थे, जहां बिना खाए उनसे बिल मांगा गया। एनआरआई की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार एनआरआई सुमेर सिंह ने बताया कि वह काफी सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। थोड़े समय पहले ही गुरुग्राम में शिफ्ट हुए। अब वे गुरुग्राम में अंकल सेम्स के नाम से क्लाउड किचन चलाते हैं, जो ऑनलाइन घरों में खाना भिजवाते हैं। वह शनिवार की शाम को गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित डिकोड पब बार में एंज्वॉय करने गए थे। वे बार में पहुंचे और खाने-पीने तथा ड्रिंक के लिए ऑर्डर कर दिया। जैसे ही उनकी टेबल पर ऑर्डर आया तो बार में कुछ लोगों के बीच भयंकर लड़ाई शुरू हो गई। अंदर हालात बिगड़ते देख घबराकर वह दोनों बाहर आ गए।

हजारों रूपए का थमा दिया बिल
इतने में पब के मैनेजर ने उन्हें हजारों रुपए का बिल थमा दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कुछ खाया-पिया और यूज ही नहीं किया तो बिल किस बात का दें। जिसके बावजूद मैनेजर उन पर बिल देने का दबाव बनाता रहा। जब उन्होंने फिर बिना कुछ यूज किए बिल देने को लेकर सवाल खड़े गए तो पब बार के 8 से 10 बाउंसरों ने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। इतना पीटा की उनकी एक आंख से दिखना तक बंद हो गया।

Whatsapp Channel Join

dsdsdsdsd 1696938349

पुलिस को मारपीट का पता होते हुए भी नहीं की मदद

सुमेर सिंह ने कहा कि बाउंसरों की मारपीट की वजह से वह चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद गुरुग्राम पुलिस ने कोई मदद नहीं की। पुलिस को मारपीट के बारे में पता था, उनकी गाड़ी भी मौके पर आई। तब उनकी महिला दोस्त ने पुलिस से गुहार लगाई कि सुमेर पब बार में बेसुध पड़े हैं, उनके साथ मारपीट हुई है, उन्हें इलाज की जरूरत है, लेकिन गाड़ी में आए पुलिस वालों ने कहा कि मदद चाहिए तो 112 नंबर पर कॉल करें।

पुलिस ने केस किया दर्ज, नहीं की गिरफ्तारी

एनआरआई ने बताया कि मेरी हालत ऐसी थी कि मुझे दिखना बंद हो गया। जिसके बावजूद पुलिस ने 2 घंटे तक मुझे थाने में बैठाकर रखा। जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने पीड़ित सुमेर सिंह की शिकायत पर पब बार में तैनात बाउंसर्स और उनके अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।