हरियाणा के हिसार के आजाद नगर में लव मैरिज करने वाली लड़की की सदिग्द्ध परिस्थितियों में मौत होने का सामने आया है।युवती से लव मैरिज करने वाले पति ने लड़की पक्ष पर हत्या कर शव को चोरी छिपे जला कर शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप लगाए है।
लड़की शीतल ने खरखड़ा के मनदीप से सामाजिक सस्था में शादी की थी लड़की के परिजनों ने 1 साल बाद सामाजिक तौर पर शादी करवाने की बात कही तो लड़की अपने माता-पिता के घर रह रही थी। लड़की की रविवार देर रात मौत होने के बाद उसके परिजनों ने सोमवार अलसुबह श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। वही लड़की के पति मनदीप ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। लड़की शीतल ने बीएससी की हुई थी, वही लड़के एमएससी की हुई है। लड़का हिसार में सरकारी नौकरी की तैयारियां कर रहा है।
फोरेंसिक टीम पहुंची शमशान घाट
लड़की के पति द्वारा हत्या का शक जताने पर डीएसपी विनोद शंकर,आजाद नगर थाना एसएचओ रमेश कुमार व फोरेंसिक टीम शमशान घाट पहुंची, तब तक लड़की चिता पूरी तरह से जल चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने हड्डियां इक्कठा की। वही इस मामले में पुलिस ने लड़की के घर भी पहुंची। परिजनों ने बताया कि शाम को उनकी बेटी शीतल खाना खाकर सोई थी, अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सुबह आजाद नगर के श्मशान घाट में शीतल का अंतिम सस्कार कर दिया।
पत्नि ने जताई हत्या की आंशका
लव मैरिज करने वाले युवक मंदीप ने कहा कि सामाजिक सस्था में 29 अक्टूबर 2022 को लव मैरिज के बाद शीतल के परिवार वालों ने आश्वासन दिया था कि शीतल के भाई का रिश्ता होने पर आप दोनो की भी साथ में शादी करवा देंगे, उसके साले का रायपुर गांव में रिश्ता होने के बाद अब शीतल पर तलाक लेने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई, लेकिन जब अपने सास-ससुर से बात की, तो उन्होने कहा कि घरेलू झगड़ा हो गया था, तलाक की कोई बात नही है तुम दोनो की ही शादी होगी। 29 अक्टूबर को भी शीतल ने परिवार द्वारा उसे मारने की बात कही थी। इसके बाद वह उसी दिन करीब 5 बजे वह शीतल से मिला था, लेकिन उसकी बात को वह मजाक में ले गया।
10 साल का लड़का बोलकर करवाया अंतिम संस्कार
महिला के पति मनदीप ने कहा कि मौत की सूचना मिलने पर वह श्मशान घटा गए। वही इस दौरान वहां मोजूद बुजुर्ग ने बताया कि सुबह एक कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा कि 10 साल के बेटे की मौत हो गई है, उसका अंतिम संस्कार करना है। उन्होंने शुरू में 10 किलों लकड़िया ली। इसके बाद 20 किलों लकड़िया ली, कुछ देर बार फिर से लड़किया मांगी थी।
29 अक्टूबर को थी शादी की सालगिरह
गौरतलब है कि मनदीप और शीतल ने बीते साल 29 अक्टूबर को सामाजिक सस्थां द्वारा शादी की थी, एक साल बाद लड़की की मौत हो गई है। पति ने पत्नि पक्ष के लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। वही मनदीप ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।