murder bpl 1

Hisar : चरित्र पर शक कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटे ने पुलिस को दी शिकायत

हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार के सातरोड कैंट के सामने देवीलाल काॅलोनी में एक पति पर उसकी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति महिला के चरित्र पर शक करता था। मृतका के बेटे ने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी है। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। वारदात के बाद पति फरार बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार हिसार की देवीलाल काॅलोनी में मृत मिली महिला की पहचान 38 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। महिला के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला को दम घोंट कर मौत के घाट उतारा गया है। आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है और उसके बाद से ही आरोपी फरार है।

दोनों के बीच रहता था झगड़ा

Whatsapp Channel Join

पुलिस के अनुसार निर्मला देवी का पति दिलीप सिंह उसके चरित्र पर शक करता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दिलीप सिंह ने शुक्रवार रात अपने घर में निर्मला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति की तलाश जारी है।