हिसार की नारकोटिक्टस टीम द्वारा 215 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव न्योली कलां में नशे की तस्करी करने के लिए आया था, पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार नारकोटिक्टस सेल के एएसआई रविकांत को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर रात को गांव न्योली कलां में गांजा की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी की। पुलिस टीम ने गांव न्योली कलां में पहुंचकर वहां एक ग्राहक को नशा देने के इंतजार में खड़े अजय कुमार को काबू किया। तलाशी लेने पर उससे गांजा बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
नशा तस्कर पहले भी पकड़ा जा चुका है। वह हिसार के आस-पास के गांवों में नशे की तस्करी करता है। खासकर न्योली कलां में वह युवाओं तक नशा पहुंचाता है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
आरोपी नशे का पूरा चलाता है गिरोह
नारकोटिक्स सेल के सामने उसने नशा तस्करी से जुड़े कई व्यक्तियों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही कई और तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आने की संभावना है। पकड़ा गया आरोपी नशे का पूरा गिरोह चलाता है। उसने खुलासा किया कि पंजाब व रोहतक से गांजा लेकर आता है, वह यहां लाकर सप्लाई करता है।

