Screenshot 822

Kurushetra : बाइक सवार युवकों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में फैली दहशत

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र के लाडवा का गांव बकाली शनिवार सुबह पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक पर आए दो बदमाशों ने दो भाइयों के मकान पर 10 से ज्यादा राउंड गालियां चलाई। वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। गनीमत रही इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे।

बकाली गांव में मकान पर फायरिंग का मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जिसमें लाडवा के मनी नाम सामने आया है। मनी की मकान मालिक के बेटे लवप्रीत के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुखदेव सिंह के मकान पर पांच तो उसके भाई समय सिंह के मकान पर छह राउंड फायर की। लवप्रीत और मनी दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है।

डीएसपी पहुंचे मौके पर, लिया जायजा

Whatsapp Channel Join

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। डीएसपी रणधीर सिंह ने भी मौके का जायजा लिया है। लाडवा में गोलियां चलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में 7 अक्टूबर को हिनौरी चौक पर शराब के ठेके पर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी। आज गांव में हुई घटना को उसी का जवाब माना जा रहा है।

पुलिस ने गहनता से छानबीन की शुरू

थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते सुखदेव सिंह और समय सिंह के घर पर दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई गई है। पुलिस ने मौके से पांच खोल बरामद किए है। मामले की गहनता से छानबीन की जा जारी है।