95a43842f690d8a39e998161a385e776

Fortuner की टक्कर से दो बहने गंभीर रुप से घायल, एक की मौत, दूसरी का चल रहा इलाज

कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर गांव दिवाना के नजदीक सड़क क्रॉस करते हुए फॉर्च्यूनर कार की टक्कर लगने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसकी बड़ी बहन जख्मी हो गई। दोनों बहनें अपने पिता के साथ जा रही थी। मृतक की शिनाख्त दिव्या भारती के रूप में हुई है। उसकी बहन सकीना का कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुकेश हाल निवासी दिवाना ने बताया कि शाम चार बजे वह अपनी दोनों बेटी सकीना और दिव्या भारती के साथ ईंट भट्टे से सामान लेने के लिए गांव की तरफ जा रहा था। तभी दोनों बेटी उसका हाथ छुड़ाकर भागते हुए सड़क क्रॉस करने लगी तो चीका की तरफ से आई फॉर्च्यूनर ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को काफी चोटें आई। इस कार के चालक ने उन दोनों को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दिव्या भारती को मृत घोषित कर दिया।

पिछले महीने आया था दिवाना

Whatsapp Channel Join

मुकेश ने बताया कि वह मांझी गोहड़ापुर जिला नालंदा बिहार से अपने परिवार के साथ दिवाना गांव पिछले महीने ही आया था। इस गांव के ईंट भट्ठे पर लेबर का काम करता है। परिवार के साथ वह भट्ठे पर ही रह रहा है। राशन लेने के लिए वह गांव की ओर जा रहा था। थाना सदर पिहोवा प्रबंधक जीत सिंह ने बताया की पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्फ़ाकिया रपट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।