Screenshot 894

Kurusherta : सरस्वती तीर्थ घाट पर पांच माह के लड़के का मिला भ्रूण, घाट पर नहाते बच्चों को मिला पॉलिथीन में, फैली सनसनी

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

सरस्वती तीर्थ के घाट से एक पांच माह के लड़के का भ्रूण बरामद हुआ है। घाट में नहा रहे बच्चों ने पॉलिथीन में भ्रूण को देखकर पुरोहितों को सूचना दी। घाट से भ्रूण मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। घटना को लेकर तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त किया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि शनिवार दोपहर के समय तीर्थ के आस-पास रहने वाले कुछ बच्चे घाट में नहा रहे थे, तभी उनकी नजर एक बड़े पॉलिथीन पर पड़ी। जब वो पॉलिथीन के पास आए और उसे खोलकर देखा, तो उसमें बच्चा देखकर वे भाग गए और कुछ देर बाद पुरोहितों को सूचना दी। पुरोहितों ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल पिहोवा भेज दिया।

Screenshot 896

एक-दो दिन पहले फेंका गया होगा : थाना प्रभारी
शहरी थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। भ्रूण करीब पांच महीने का लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि इसे एक-दो दिन पहले यहां फेंका गया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 892

पुलिस जुटी जांच में
जिले में भ्रूण मिलने की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले छह महीने पूर्व मई को लाडवा के गांव लोहारा से भी एक भ्रूण बरामद हुआ था। यह भ्रूण करीब छह माह का था। यह भ्रूण भी लड़के का ही था। इस मामले में थाना लाडवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।