5e55cbad 4dd8 40bf baf8 1e9294b39824 1697359252702

kurushetra : युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी पप्पू के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

8 अक्टूबर को थाना केयूके पुलिस को रोहित कुमार निवासी सालसी टीगरमारी, जिला किशनगज बिहार हाल किराएदार किशनगढ कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसका बडा भाई दीपक कुमार (26) 20 दिन पहले कुरूक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर आया था। वह शराब वा सुखा नशा करने का आदी है। वह ब्रह्म सरोवर पर घूमता-फिरता था। वह अक्सर घाट पर घूम कर मांग कर खाता था और यहीं पर सो जाता था। उनको शक है कि कुछ बाबाओं के साथ मिलकर एक औरत बाबा के साथ उसने शराब पी। उन्होंने उसके भाई दीपक कुमार की हत्या की है। थाना केयूके में मामला दर्ज करके एसआई नरेश कुमार द्वारा इस मामले की जांच शुरू की गई। अब इस मामले में पप्पू निवासी वार्ड 4 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।

झगड़े में सिर में मारी ईंट

Whatsapp Channel Join

थाना केयूके के एसएचओ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक दीपक कुमार व आरोपी पप्पू दोनों नशा करते थे। उस दिन नशे को लेकर दोनों की सड़क पर आपस में मामूली सी कहासुनी हो गई थी। पप्पू ने सड़क की साइड में पड़ा सीमेंट से बना ब्लॉक (ईंट जैसा) हाथ में उठाकर दीपक को मारा। उसने चोट मारकर दीपक की हत्या कर दी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच जारी है।