download 77

Narnoul में पूर्व सरपंच पर दर्ज होगी शिकायत, सोलर लाइट में 4 लाख हड़पने का आरोप, Bdpo ने Sp को भेजी शिकायत

बड़ी ख़बर महेंद्रगढ़ हरियाणा

हरियाणा के नारनौल में खंड कनीना के गांव ढाणा (रामबास) के पूर्व सरपंच सुशील कुमार के खिलाफ सोलर लाइट के गबन के संबंध में बीडीपीओ कनीना ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। जिसमें अनुरोध किया गया है कि गांव ढाणा निवासी राज सिंह ने सोलर लाइट गबन की शिकायत मुख्य अभियंता हरियाणा पंचायती राज चंडीगढ़ को थी।

जिसकी जांच अधीक्षक अभियंता विद्युत पंचायती राज अंबाला ने की थी। जिसमें पाया गया कि पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने गांव में एक भी सोलर लाइट नहीं लगवाई ओर पूरी राशि चार लाख 31 हजार 550 रुपए का गबन किया है। जिस पर बीडीपीओ कार्यालय कनीना द्वारा पूर्व सरपंच सुशील कुमार को हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 53 (1) व 53 (2) के नोटिस दिए जा चुके हैं।

पूर्व सरपंच ने किया सरकारी राशि का गबन
पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने 6 अक्टूबर 2022 को गबन की राशि जमा करवा दी। अतः इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने सरकारी राशि का गबन किया है। इसलिए भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं, शिकायतकर्ता राज सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सभी शिकायतों की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की जाए।

Whatsapp Channel Join

सोलर लाइट के पैनल सब जमा करवा दी थी

इस बारे में गांव ढाणा रामबास के पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने सोलर लाइट के पैनल सब जमा करवा दी थी। वहीं उनकी राशि भी उनके द्वारा जमा करवा दी गई थी। इसलिए पूर्व डीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार उन पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं बनता है। उन पर जो आरोप लगा रहा है, वह खुद एक मामले में दोषी है।