ias 1697866508

CMO पहुंची 2 IAS की फाईलें, भ्रष्टाचार मामले में आरोपी विजय दहिया-जयवीर आर्य के निलंबन पर जल्द होगा फैसला

पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा में रिश्वत मामले में फंसे हरियाणा के दो आईएएस के सस्पेंशन (निलंबन) पर कल तक फैसला किया जा सकता है। दोनों अफसरों से जुड़ी केस फाइलें को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दी हैं। देर शाम तक फाइलें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने रख दी जाएंगी। हालांकि सीएम हिंसा के बाद पहली बार नूंह दौरे पर हैं, इसलिए उनके देर शाम तक चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद ही दोनों सीनियर आईएएस के भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइल पर वह फैसला लेंगे। संभावना है कि देर शाम या कल तक दोनों अधिकारियों के सस्पेंशन को लेकर सरकार की ओर से ऑर्डर जारी कर दिए जाएं।

बता दें कि 2 बड़े रिश्वत कांड में सूबे के 2 सीनियर आईएएस अफसर विजय दहिया और जयवीर आर्य की गिरफ्तारी की हरियाणा सरकार को जानकारी नहीं दी गई थी। इस पर मुख्य सचिव ऑफिस की ओर से इस बारे में लेटर लिखकर नाराजगी जताई गई थी। राज्य के कार्मिक विभाग ने भी इस बारे में एसीबी को लेटर लिखकर लिखित में जवाब मांगा था। एसीबी द्वारा लिखित में कोई जानकारी नहीं देने के कारण सरकार अधिकारियों के सस्पेंशन को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाई थी।

भ्रष्टाचार केस की भी दी जानकारी

Whatsapp Channel Join

हरियाणा सरकार के सूत्रों के अनुसार, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी जयवीर आर्य के खिलाफ एसीबी द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार के केस की जानकारी सिर्फ सीएस ऑफिस को दी गई, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं बताया गया। अब हरियाणा सरकार ने इन दोनों मामलों की लिखित में जानकारी मांगी है। एसीबी द्वारा दोनों अफसरों की गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद ही सस्पेंशन की कार्रवाई की जा सकेगी।

बेयर हाउसिंह एमडी को पंचकूला से किया था गिरफ्तार

हरियाणा के कार्मिक विभाग ने एसीबी से इस मामले में 3 सवाल पूछे हैं। पहला आखिर आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी के बारे में अभी तक सरकार को क्यों नहीं जानकारी दी गई। कार्मिक विभाग की ओर से लिखा गया है कि सरकार के पास लिखित में कोई जानकारी नहीं होने के कारण दोनों आईएएस अफसरों के सस्पेंशन की कार्रवाई नहीं की जा सकी है, जबकि कानूनन नियम यह है कि किसी भी गवर्नमेंट ऑफिसर व कर्मचारी के 48 घंटे तक जेल में रहने पर उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 12 अक्टूबर की शाम को रिश्वत प्रकरण में बेयर हाउसिंग के एमडी आईएएस जयवीर आर्य को पंचकूला से गिरफ्तार किया था।

3 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था रंगे हाथ

हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी आईएएस जयवीर आर्य को पंचकूला से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 12 अक्टूबर की शाम को गिरफ्तार किया था। जयवीर आर्य को एसीबी की टीम ने 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जयवीर पर 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है, एसीबी ने मौके से 3 लाख रुपए बरामद किए हैं। अभी जयवीर आर्य न्यायिक हिरासत में हैं।

टीम को महिला से रिश्वत के 5 लाख हुए थे बरामद

वहीं हरियाणा रोजगार कौशल निगम में रिश्वत मामले में आईएएस विजय दहिया को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 अक्टूबर की शाम को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दहिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने विजय दहिया को गिरफ्तार कर सीजेएम के निवास स्थान में पेश किया था। हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक महिला पूनम चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला पूनम चोपड़ा से रिश्वत के 5 लाख रुपए भी बरामद हुए थे।