Screenshot 753

Panipat : 12 दिनों में 600 Camera, 700 घंटे की फुटेज Stf सहित कई जिलों की Cia, तब जाकर गिरफ्तार हुए 3 आरोपी

पानीपत हरियाणा

पिछले 12 दिनों में 600 कमरों की 700 फुटेज देखने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे है, क्योंकि 3 महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों एवं बच्चों को बंधक बनाने के बाद हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने भले ही कुछ आरोपियों को पकड़ लिया हो, परंतु उसके बाद भी पुलिस के हाथ इसलिए खाली नजर आ रहे है, क्योंकि शहर की जनता को अब भी मामले में कोई आगामी कार्रवाई होते हुए नजर नहीं आ रही है।

बता दें कि पानीपत जिले में तीन महिलाओं से कथित तौर पर दुष्कर्म और एक अन्य महिला की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गईं हैं। विपक्षी दलों ने पानीपत की घटना को लेकर मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी है और महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। पानीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच के लिए पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया। नतीजा उसके बाद भी कुछ स्पष्ट होते हुए नजर नहीं आया।

हथियार के साथ झोपड़ियों में प्रवेश हुए थे आरोपी

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि मामलों के संबंध में और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगभग 150 पुलिसकर्मियों की मदद से 15 पुलिस टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता और पुलिस उपमहानिरीक्षक नाजनीन भसीन ने क्षेत्र का दौरा किया था, जहां घटनाएं हुई थी। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना गांव में बने फार्महाउस पर हुई।

तीन श्रमिक महिलाओं से किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई महीनों से यहां बनी झोपड़ियों में अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ रह रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे सभी सो रहे थे, तभी चार नाकाबपोश बदमाश घर में घुस आए, उनके पास हथियार भी थे। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के लोगों को रस्सी से बांध दिया और उसके बाद तीन श्रमिक महिलाओं से दुष्कर्म किया।

परिजनों के सामने महिलाओं से रेप
पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे. घर में चार लोग घुस गए और तीन महिला श्रमिकों से रेप करने से पहले परिजनों के सदस्यों को रस्सियों से बांध दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पैसे और आभूषण भी लूट लिए.