पानीपत जिले के लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में एकाएक सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड़ की है। जहां टीम ने लाइसेंस ब्रांच में चल रहे अवैध खेल का एक बार फिर पर्दाफाश किया है, टीम ने यहां रेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर अपने हिसाब से ड्राइविंग लाइसेंस का काम कर रहा था।
जिसके पास सरकारी कर्मचारी भी बैठे हुए थे। जिनकी ही शह पर ये खेल चल रहा था। टीम ने व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ कर उससे आगामी पूछताछ शुरू कर दी है। व्यक्ति के पकड़े जाने से एक बड़े खेल से पर्दा उठने की संभावनाएं हैं। यहां तक बड़ी मछलियां भी फंस सकती हैं।
जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग टीम की रेड़ में ड्राइविंग लाइसेंस ब्रांच में 1 नहीं, बल्कि 4 से 5 प्राइवेट लोग भीतर मिले हैं। ये लोग, अंदर फाइलों की पोटली लेकर अंदर खड़े थे। कुछ कागजातों से छेड़छाड़ कर रहे थे। जिन सभी को टीम ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे भीतर क्या कर रहे थे। क्या वे अपना काम करवाने आए थे। अगर अपना काम था तो वे बाहर खिड़की से क्यों नहीं करवा रहे थे। अगर वे किसी कर्मचारी की शह पर यहां खड़े थे, तो आखिर किसी कहे पर खड़े थे और काम कर रहे थे। इनके अलावा भी टीम अन्य कई गंभीर सवालों के जबाब पकड़े गए व्यक्तियों से पूछ रही है।

