e7087b28 9b92 4204 9c01 bb2ce4e35ce6

Delhi Public School पानीपत सिटी में हुआ स्वच्छता अभियान साप्ताहिक कार्यक्रम

पानीपत हरियाणा

दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी में स्वच्छता अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्कूल के बगीचे में नए-नए पौधे लगाकर स्कूल वातावरण को हरा-भरा कर दिया।

रोहिणी दहिया ने पौधारोपण अभियान को तेज करने और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए नई पीढ़ी को जागरूक करना जरूरी है। इस काम में विद्यालय सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक नई पीढ़ी को पौधारोपण के फायदे बताने के साथ-साथ इनकी देखभाल की जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कक्षा में हर विषय को पौधों के महत्व के साथ जोड़कर इस अभियान को एक नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं।

रोहिणी दहिया ने कहा कि हमें अपने आस-पास के वातावरण में अधिक से अधिक पेड-पौधों को लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ऐसा करके हम अपने आस-पास के प्रदूषित वातावरण को दूर कर सकते है और बीमारियों से भी दूर रह सकते है। इतना ही नहीं हमें केवल पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी को खत्म नहीं समझना चाहिए, अपितु उसके बड़े होने तक उसकी देखरेख भी करनी चाहिए, ताकि उसे किसी प्रकार की क्षति न पहुंच सके।

Whatsapp Channel Join