Screenshot 820

Panipat में पूर्व सीएम ने सैलजा के बयान पर किया पलटवार, हरियाणा में जरूर बनाएंगे 4 डिप्टी सीएम

पानीपत राजनीति हरियाणा

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के डिप्टी सीएम बनाने को लेकर कांग्रेस के भीतर मचा सियासी घमासान थम नहीं रहा है। गुरूवार को भूपेंद्र हुड्‌डा पानीपत की अनाज मंडी पहुंचे। यहां उनसे पूछा गया कि आपके 4 डिप्टी सीएम बनाने के बयान का कुमारी सैलजा ने खंडन कर दिया है। जिसके जवाब में हुड्‌डा ने कहा कि यह मेनिफेस्टो में नहीं, लेकिन हमारी योजना है। पानीपत में पूर्व सीएम के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्या रखने का प्रयास किया, लेकिन समस्या रखने का मौका नहीं मिल पाया।

अब आगामी चुनाव जीतने के बाद इसे मेनिफेस्टो में भी लाया जाएगा और साथ ही 4 डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। भूपेंद्र हुड्‌डा ने कुछ दिन पहले रोहतक में ब्राह्मण सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ब्राह्मण डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। उनके बयान पर उन्हीं के ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने इससे इनकार कर दिया। उदयभान ने कहा ये सब हाईकमान तय करता है। पार्टी हाईकमान सभी जातियों की राजनीति करता है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी शामिल हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने 2019 में ही तय कर दिया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 4 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

download 34

कांग्रेस में ऐसा कोई भी फॉर्मूला नहीं : सैलजा

Whatsapp Channel Join

इसके बाद भूपेंद्र हुड्‌डा बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि अब एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे। जो ब्राह्मण, दलित, ओबीसी और सामान्य वर्ग से होंगे। इस बयान को कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई भी फॉर्मूला नहीं है। यह फॉर्मूला कब बना? किसने इसकी घोषणा की? उन्होंने बताया कि 2019 में मैं खुद प्रदेश अध्यक्ष थी। कांग्रेस ने ऐसा कुछ तय नहीं किया है। सीएम हो या डिप्टी सीएम हाईकमान समय पर तय करता है। हुड्‌डा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए हाईकमान ने किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

पोर्टल के चक्कर में आढ़ती-किसान दोनों कार्यालय के लगा रहे चक्कर
पानीपत पहुंचे हुड्‌डा ने अनाज मंडी में किसानों-आढ़तियों से मुलाकात की। इस दौरान हुड्‌डा ने कहा कि सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल चलाया हुआ है। इस पोर्टल के चक्कर में आढ़ती और किसान दोनों ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। प्रदेश के तमाम मंडियों में 2 दिन से खरीद ही नहीं हो रही। इससे किसान परेशान हैं। यह सब परेशानी पोर्टल की वजह हो रही है।

कांग्रेस की सरकार बनते ही पोर्टल को बंद किया जाएगा। पहले भी यही किसान, यही मंडी, यही आढ़ती और यही फसलें थी, तब यह सब परेशानी नहीं थी लेकिन अब परेशानियों का अंबार लगा हुआ है। यह पूरी असफल सरकार है, सरकार की नीयत ठीक नहीं है।