पानीपत में एक महिला का शव नाले में पड़े होने का मामला सामने आया है। जिसमें मृतक महिला के परिवार वालों ने पड़ोसियों पर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर महिला का पति भी गायब है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मृतका की पहचान पानीपत के गांव रजापुर निवासी करीब 40 वर्षीय लाजो उर्फ बंता के रूप में हुई है। मृतका की मां ने कहा कि बेटी के शव को नाले से निकालने से पहले उन्हें सूचना तक नहीं दी। उनके आने से पहले ही शव को नाले से निकाल लिया गया। शव को दिखाया भी नहीं गया।
पड़ोसियों से चल रहा था काफी समय से विवाद
महिला ने बताया कि बंता का घर को लेकर उसके पड़ोसियों के साथ विवाद काफी समय से चल रहा था। विवाद को लेकर पड़ोसी बंता व उसके परिवार को डरा-धमकाकर रखते थे। कई बार तो लड़ाई भी हुई, अब बंता को मार दिया गया।
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस को दी थी शिकायत मां ने कहा कि बंता ने पड़ोसियों की पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। बंता के चार बच्चे (दो लड़के व दो लड़कियां) हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया है।

	