(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) : भारत विकास परिषद समालखा शाखा ने गोहाना में आयोजित प्रांत स्तरीय महिला कार्यकर्ता कार्यशाला अपराजिता सशक्त मातृशक्ति-सशक्त राष्ट्र कार्यक्रम में दो पुरस्कार जीते। भारत विकास परिषद समालखा शाखा की महिलाओं की टीम परिषद के अध्यक्ष सर्वजीत बंसल के नेतृत्व में गोहाना गई थी।
परिषद के अध्यक्ष सर्वजीत बंसल ने बताया कि समालखा शाखा की महिला संयोजिका अंजलि अरोड़ा को गोहाना में हरियाणा मातृशक्ति गौरव सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में महिलाओं ने शानदार कार्यक्रम किए थे, उन सभी कार्यक्रमों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत करना था। जिसमें समालखा की टीम ने दो चार्ट पेपरों पर सुंदर तरीके से क्राफ्ट के साथ प्रस्तुत किया। सुंदर-सुंदर कागज के कटे हुए फूलों में फोटो को लगाया गया था। जिसमें भारत विकास परिषद के सभी कार्यक्रमों का विवरण भी दर्शाया गया था। इसके लिए समालखा शाखा को सभी कार्यक्रमों को सुंदर तरीके से प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने पर प्रथम स्थान पर सम्मानित किया गया।

शाखा के सभी सदस्यों में उत्साह
भारत विकास परिषद समालखा शाखा को दो पुरस्कार मिलने पर शाखा के सभी सदस्यों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर हरियाणा मध्य प्रांत की महिला संयोजिका ज्योति एवं अन्य पदाधिकारी ने समालखा की टीम को सम्मानित किया, गोहाना जाने वाली टीम में मंजू बंसल, मानसी, रीना साहू, रेनू मित्तल, पिंकी त्यागी, रेखा शर्मा व पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा शामिल रहे।