whatsapp image 2023 10 24 at 81102 pm 1 1698233217 1

Panipat : युवक की हत्या, घर में घुसकर किया वार, शव थाने के बाहर रख परिजनों का प्रदर्शन

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत शहर के काबड़ी रोड़ पर एक युवक पर 2 दिन पहले झगड़े के दौरान हुई रंजिश में घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचेत अवस्था में युवक को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अगले दिन परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। दिल्ली अस्पताल से सभी कार्रवाई होने के बाद परिजन शव को लेकर दिल्ली से पानीपत लौटे। यहां पुराना औद्योगिक थाना के बाहर शव को रखकर परिजनों ने न्याय की मांग की। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।

जानकारी अनुसार पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को 20 अक्टूबर को दी शिकायत में नासिर ने बताया था कि वह मूल रूप से शाहिद नगर, दिल्ली का रहने वाला है। हाल में वह पुरेवाल कॉलोनी पानीपत में रहता है। उसका बेटा नबी (22) बतरा कॉलोनी में किराए पर रहता है। 15 अक्टूबर को उसके बेटे के दोस्तों का ताज, फैशल, तालिब, अमन और बोना के साथ झगड़ा हो गया था। उस दौरान नबी ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव किया था। इसी रंजिश में पांचों ने नबी को जान से मारने की धमकी दी थी और मौके से फरार हो गए।

ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ हमला

Whatsapp Channel Join

17 अक्टूबर को नबी अपने कमरे पर था। रात करीब 10:30 बजे उक्त पांचों आरोपी उसके कमरे पर गए और वहां गली में पड़ी ईंट-पत्थर से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे नबी के शरीर पर कई जगह चोटें लगी और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया था।

डॉक्टरों ने किया रोहतक पीजीआई रेफर

अगली सुबह जब नबी के पिता उसके कमरे पर गए, तो उसे बेहोश पड़ा देखा। इसके बाद वह तुरंत एक ऑटो से उसे सिविल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए जीबीटी अस्पताल दिल्ली ले गए थे। जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।