download 35

Punchkula : Congress सरकार बनने पर जाट बनेगा मुख्यमंत्री, नहीं तो डिप्टी सीएम जरूर बनेगा

पंचकुला राजनीति हरियाणा

पंचकूला : हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा लगातार सीएम और डिप्टी सीएम को लेकर अपना बयान जारी करने में लगे हुए है। जिसमें ब्राह्मण डिप्टी सीएम के बाद वह 4 डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला बता चुके हैं। उनके इन बयानों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान पहले ही किनारा कर चुके हैं। जिसके बाद अब पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे में यदि कांग्रेस की सरकार आती है, तो जाट मुख्यमंत्री बनेगा, यदि किन्हीं कारणों से नहीं बन पाया तो डिप्टी सीएम तो जरूर बनेगा।

चंडीगढ़ में मीडिया को बयान देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने महिला डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि चार में से एक डिप्टी सीएम महिला भी होगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 4 उपमुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने हुड्‌डा का साथ दिया है। उन्होंने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस की परंपरा रही है, कांग्रेस के साथ जुड़े हुए समाज के सभी वर्ग का सम्मान किया जाता है। पूर्व सीएम ने जो कहा है, उसको मैं ऐसे ले रहा हूं कि उन्होंने कहा होगा कि पंडित होंगे तो उनका भी मान सम्मान होगा। उन्होंने जो कहा उसकी स्पिरिट को देखना चाहिए। कांग्रेस 36 बिरादरी का मान सम्मान करेगी। परिस्थिति के हिसाब से हर वर्ग को मान सम्मान दिया जाएगा, हैवी वेट पोर्टफोलियो हो सकता है। टाइटल क्या रहेगा उससे मैटर नहीं करता, यह समय पर तय कर लिया जाएगा।

ब्राह्मण मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता और केवल 4 डिप्टी CM ही क्यों : कौशिक
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं पूछता हूं कि ब्राह्मण मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता और केवल 4 डिप्टी सीएम ही क्यों ? ये तो कल को 5 या 6 भी बोल सकते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए केवल खुद का नाम क्यों आगे रखते हैं भूपेंद्र हुड्डा?। जाट में भी तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कोई मुख्यमंत्री बन सकता है। लास्ट में उन्होंने कहा कि ये सब बातें बाद की हैं, वह पहले जीते तो सही।

Whatsapp Channel Join

मजबूत ब्राह्मण आयोग भी बनाया जाएगा : पूर्व सीएम
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रविवार को रोहतक जिले के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया था। इस ब्राह्मण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आई तो ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम होगा। वहीं मजबूत ब्राह्मण आयोग भी बनाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने 4 डिप्टी सीएम बनाने की बात कही।