1744641 untitled 1

Haryana Cabinet Meeting आज, 27 एजेंडों में जूनियर सिविल जज के खाली पदों व पराली प्रबंधन पर भी चर्चा

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा कैबिनेट की आज अहम बैठक का आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में दोपहर को 3 बजे चंडीगढ़ हरियाणा सिविल सचिवालय में किया जाएगा। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में करीब 27 एजेंडों को रखा जाने वाला है, जिस पर कैबिनेट में विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं कैबिनेट में जूनियर सिविल जज के खाली पड़े पदों पर नियुक्ति से जुड़े एक एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कैबिनेट की बैठक में पुलिस कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने की मंजूरी दी जा सकती है। वहीं कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते है।

पिछले साल के मुकाबले अधिक मामले आए सामने

Whatsapp Channel Join

इस दौरान पराली के मुद्दे पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में पराली एक्स सीटू प्रबंधन नीति पर चर्चा होगी। बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल हरियाणा में पराली जलाने के मामले ज्यादा आ रहे है। हालांकि पंजाब में बहुत कम है, इसलिए इस पर चर्चा अहम मानी जा सकती है।

सर्विस रूल्स संशोधन नीतियों पर भी चर्चा

साथ ही हरियाणा राज्य वन कार्यकारी अनुभाव ग्रुप बी सेवा नियम और कॉलेज कैडर के ग्रुप बी सर्विस रूल्स के संशोधन नीतियों पर भी चर्चा की जाने वाली है। कैबिनेट की बैठक में नगर पालिकाओ और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भीतर आवंटित एकल स्तरीय बूथ-दुकानों फर्स्ट फलोर और बेसमेंट बनाने की नीति को मंजूरी दी जा सकती है।