Roadways bus Accident

Haryana में रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, 17 यात्री घायल

हरियाणा यमुनानगर

Haryana में यमुनानगर के गधौला मिल्क टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 17 यात्री घायल हो गए। बस यमुनानगर से अंबाला जा रही थी, जब हादसा हुआ। बस में 40-45 यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल, जगाधरी में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के कंडक्टर संजीव कुमार और घायल महिला यात्री वैभव ने बताया कि बस तेज गति से डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री सीटों से गिर गए और कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। बस का ब्रेक फेल होना दुर्घटना का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

यात्रियों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई

घायल यात्रियों में अंजू रानी अकीरा और शमीमा बेगम ने बताया कि दुर्घटना से पहले उन्हें एक ब्लास्ट जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे उनके होश उड़ गए। उनके मुंह और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें