Screenshot 973

Rohtak नवीन जयहिंद पूछेंगे केजरीवाल और भगवंत मान से एसवाईएल पर सवाल

रोहतक हरियाणा

आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जय हिंद सेना के प्रमुख नवीन जय हिंद ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने दोनों नेताओं पर निशान साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दोहरा चरित्र अपना रही है। पंजाब में कह रही है कि हरियाणा के लिए एक बूंद भी पानी नहीं, जबकि हरियाणा में एस वाई एल का पानी लाने की बात करती है।

उन्होंने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब तक एस वाई एल मुद्दे पर सभी पार्टियों ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी है। जबकि 20 साल से मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था और यह फैसला हरियाणा के हक में आने के बाद भी एसवाईएल का निर्माण नहीं हो रहा है। यह सीधे-सीधे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सभी मंत्री और सभी सांसदों से पत्र लिखकर सबसे मिलने का समय लिया जाएगा।

Screenshot 976

एसवाईएल का निर्माण क्यों नहीं हो पाया

Whatsapp Channel Join

पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि अब तक एसवाईएल का निर्माण क्यों नहीं हो पाया है। नवीन जय हिंद ने कहा कि 5 नवंबर को रोहतक में होने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पूछा जाएगा। उन्होंने एक नंबर जारी कर आम जन से उनकी तरफ से चलाए जा रहे इस मुद्दे पर धर्म युद्ध में शामिल होने की अपील की है।