● हरियाणा में अधिकतम तापमान 39°C पार, अब तक का सबसे गर्म दिन।
● न्यूनतम तापमान हिसार के बालसमंद में 13.4°C दर्ज।
● अगले दिनों में साफ मौसम, 15-20 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं संभावित।
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। राज्य का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को औसत अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 2 डिग्री अधिक बढ़ा।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान महेंद्रगढ़ के नारनौल में 39 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान हिसार के बालसमंद में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सोनीपत के जगदीशपुर केवीके में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, जिससे दिन में धूप खिली रहेगी और हवाएं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस की जा सकती है। खुले मौसम को देखते हुए किसान इसे फसलों की लावणी के लिए अनुकूल मान रहे हैं।