download 66

Sirsa : गले में साफा डालकर खेतों में घसीटकर की व्यक्ति की हत्या, सुबह खाल में पड़ा मिला शव

सिरसा हरियाणा

हरियाणा के सिरसा के रानियां क्षेत्र के गांव ढाणी आसा में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव ढाणी सतनाम सिंह के खेत में बने खाल में पड़ा मिला। गले में वह साफा भी मिला, जिससे उसकी जान ली गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार ढाणी आसा सिंह में रहने वाला 55 वर्षीय बलबीर खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह साइकिल से सामान लेने रानियां गया था। रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह रानियां से कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित गांव ढाणी सतनाम सिंह के पस एक खाल में उसका शव मिला।

सड़क से कुछ दूरी पर दूरी पर खेत में मिला शव

Whatsapp Channel Join

बलबीर की साइकिल रानियां कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित ढाणी आसा सिंह की सड़क पर मिली। जबकि उसका शव सड़क से कुछ दूरी पर खेत में मिला। जांच में पता चला है कि हत्यारों ने बलबीर सिंह के गले में साफा डालकर उसे खाल में घसीटा और गला घोंटकर हत्या कर दी। रानियां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।