download

दिन में चुभती धूप, रात में हल्की ठंड! हरियाणा का मौसम बदला

हरियाणा

● हरियाणा में तापमान 38.4°C तक पहुंचा, गर्मी का असर बढ़ा
● पलवल सबसे गर्म, सोनीपत में सबसे कम तापमान (12.2°C) दर्ज
● अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ, हवाओं की गति 10-15 किमी/घंटा रहने की संभावना


Haryana Heatwave: हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। इस सीजन में पहली बार प्रदेश में तापमान 38°C से अधिक दर्ज किया गया, जिससे गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को हरियाणा का औसत अधिकतम तापमान 1.2°C बढ़ा, जिससे यह सामान्य से 2.4°C अधिक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पलवल वाटर सर्विस डिवीजन (एडब्ल्यूएस) में 38.4°C के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सोनीपत के जगदीशपुर केवीके में न्यूनतम तापमान 12.2°C दर्ज हुआ, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

Whatsapp Channel Join

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। दिन के समय तेज धूप खिलेगी, जबकि रात का मौसम हल्का ठंडा रहेगा। इसके अलावा, 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन में हल्की राहत मिलेगी। खुले और शुष्क मौसम को किसान लावणी (गेहूं की कटाई) के लिए अनुकूल मान रहे हैं

24 घंटे में तापमान में बदलाव

बीते 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया:
चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 0.2°C की गिरावट के साथ 31.8°C दर्ज हुआ।
फरीदाबाद में तापमान में सबसे अधिक 2.9°C की वृद्धि, जिससे यह 36.2°C पर पहुंच गया।
गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 0.9°C घटकर 14.8°C हो गया।
पलवल में न्यूनतम तापमान 1.5°C बढ़कर 15.6°C दर्ज किया गया।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए विशेषज्ञों ने हल्के कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है