सोनिया अग्रवाल

Haryana राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और उनके पी.ए. पर रिश्वत मांगने का आरोप, ए.सी.बी. ने चालान दाखिल किया

हरियाणा

ए.सी.बी. रोहतक ने आज, 7 फरवरी 2025 को Haryana राज्य महिला आयोग की तत्कालीन उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके पी.ए. कुलबीर के खिलाफ चार्जशीट (चालान) माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, सोनीपत की अदालत में दाखिल की।

मामला:

यह मामला शिकायतकर्ता अनिल कुमार द्वारा दी गई शिकायत से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को रफा-दफा करने के बदले में सोनिया अग्रवाल ने अनिल कुमार से 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Whatsapp Channel Join

कार्यवाही और गिरफ्तारी:

ए.सी.बी. रोहतक ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलबीर को 14 दिसंबर 2024 को रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह अनिल कुमार से 1,00,000 रुपये रिश्वत ले रहा था। इसके बाद सोनिया अग्रवाल को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिश्वत मांगने और भ्रष्टाचार संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस कार्रवाई:

इस मामले में अभियोग संख्या 27 दिनांक 14.12.2024 के तहत धारा 7, 7A, 13(1)(B) और 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। तफ्तीश के बाद ए.सी.बी. ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

अब इस मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय, सोनीपत में होगी।

Read More News…..