कुरुक्षेत्र : हरियाणा प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों के लिए एसवाईएल का पानी जीवन मृत्यु का सवाल बना पड़ा हुआ है। आज जलस्तर भी काफी नीचे जा रहा है और पानी की समस्या आ सकती है।
देश की सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के हक में एसवाईएल का पानी देने के बात कर चुकी है, परंतु दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी एसवाईएल पर राजनीति कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एसवाईएल पर अब नाटक कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का हिस्सा तो मांगते हैं, पर हरियाणा का हिस्सा देने की बात नहीं करते। जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री भी उनकी पार्टी के हैं। आज पूरे देश में कोई भी केरजीवाल का नाम लेने वाला नहीं बचा है। एसवाईएल का मुद्दा राजनीति मुद्दा नही, बल्कि जीवन मृत्यु का मुद्दा है।
केजरीवाल सपना लेना छोड़ दें
अरविंद केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा कहते हैं मगर अब हरियाणा का बेटा हरियाणा की रक्षा नहीं कर पा रहा ऐसे हरियाणा के बेटे का क्या फायदा है। हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार केजरीवाल द्वारा बनाए जाने के मुद्दे पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सपने ले रहे हैं और सपना लेना छोड़ दें। हरियाणा प्रदेश के लोगों को पता है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल बनेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह 10 नवंबर को
बेंगलुरु के अंदर जो कुछ हुआ सब ने देख लिया है कि कांग्रेस ने किस तरह से अरविंद केजरीवाल के मुंह पर तमाचा मार दिया है। 10 नवंबर को हरियाणा प्रदेश से वाल्मीकि समाज के लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का वाल्मीकि धर्मशाला में अभिनंदन समारोह करेगा। जिसमें भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शिरकत करेंगे।