हरियाणा के हिसार में एक मकान में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। चोर मकान से एक दो नहीं, बल्कि 42 टूंटी उखाड़ कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोर दिखाई दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार हिसार के सेक्टर-15 निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि वह नया मकान बना रहे हैं। चोर मकान के अंदर लगी 42 टूटी उखाड़ ले गए। उसने बताया कि इसके अलावा मकान से अन्य सामान भी चोरी किया गया है। उसने बताया कि सभी टूंटी नई थी और पीतल की हैं। उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।
सीसीटीवी से मिली जानकारी
उसने बताया कि मकान के पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दो संदिग्ध व्यक्ति सप्लेंडर मोटर साईकिल पर आए थे। एक व्यक्ति बाहर खड़ा रहा। एक व्यक्ति घर के अंदर चला गया। घर से 40-42 पीतल की टुंटिया व 3 पीतल कंसील्ड शावर 14 एंगल वाल, जेआई पाइप के दो टुकड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। साथ लगते मकान नंबर-405 में सीसीटीवी में वह कैद हो गए।
आज तक पकड़ में नहीं आए चोर
रामेश्वर ने बताया कि उनके मकान में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक चोर पकड़ में नही आए। पुलिस को अब सीसीटीवी फुटेज दी है। पुलिस पहचान कर चोरों को जल्द पकड़ कर उनका सामान बरामद करवाए।

