weather 28 8

मेजर ध्यानचंद जयंती पर कुरुक्षेत्र में होगा बड़ा आयोजन, 21 जिलों में मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व

हरियाणा कुरुक्षेत्र

➤31 अगस्त को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम
➤मुख्यमंत्री नायब सैनी रहेंगे मौजूद, अन्य जिलों में मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी
➤21 जिलों में अलग-अलग मंत्रियों और सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी

हरियाणा में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम को प्रदेशभर में व्यापक रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अन्य 21 जिलों में अलग-अलग कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और सांसद इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरकार ने इसके लिए जिम्मेदारियों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी है।

Whatsapp Channel Join

इस सूची के अनुसार अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, चरखी दादरी में सांसद चौधरी धर्मवीर, फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहेंगे। इसी तरह गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और हिसार में रणबीर गंगवा राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मेजर ध्यानचंद को देशभर में हॉकी के जादूगर के रूप में याद किया जाता है और उनकी जयंती पर ही हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हरियाणा सरकार ने इस अवसर को प्रदेशभर में खेलों और खिलाड़ियों के महत्व को बढ़ाने के लिए खास अवसर बनाने का फैसला किया है।

image 187
image 188
image 189
image 190