wether

Haryana: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के आसार! 6 जिलों में घने कोहरे का orange alert जारी

हरियाणा

Haryana मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने वाला है। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग 4 जनवरी से 6 जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

4 से 6 जनवरी के बीच दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 और 6 जनवरी को राज्य के उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 7 जनवरी के बाद से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

हरियाणा के 10 जिलों-सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छह जिलों-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल में घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें