21fbd499 b20a 450b ab12 0ee0b122a795 1698575235255 scaled

Yamunanagar : जमीनी विवाद के चलते 2 पक्ष भिड़े, हुई फायरिंग, गोली चलाने वाले को दबोचा

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा में यमुनानगर में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायर हवा में ही मिस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर छछरौली के गांव शाहपुर पहुंची। पुलिस ने फायरिंग करने वाले को उसके रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर के समय उन्हें फोन से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव शाहपुर के रहने वाले मायाराम नंबरदार ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति अजैब सिंह पर फायर कर दिया है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीनी विवाद के चलते आज मायाराम नंबरदार विवादित जमीन पर पहुंचा और उसने फायर कर दिया।

8af24d2c 79ac 47aa b44a 11ebea80877d 1698575235259

एक राउंड फायर भी हुआ

Whatsapp Channel Join

इस दौरान अजैब सिंह, मायाराम और मौके पर लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें रिवाल्वर साफ-साफ दिखाई दे रही है।पुलिस ने इस रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक राउंड फायर हुआ है। किसी की कोई जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फायर करने वाला और झगड़ा करने वाले आपस में ही रिश्तेदार हैं।