Screenshot 750

स्वच्छता ही सेवा अभियान में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री Kanwar pal ने किया श्रमदान

यमुनानगर हरियाणा

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। जिसके तहत जगाधरी सिविल अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने भागीरथ कालोनी में श्रम दान करते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

स्वच्छता ही सेवा कचरा मुक्त भारत के अभियान के तहत आज जगाधरी सिविल अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जहां उन्होंने सभी को सहयोग करने की अपील की और स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर स्वच्छ भारत के संदेश के साथ सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने पौधा रोपण किया और सभी को पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं के साथ लगाई झाडू

Whatsapp Channel Join

कैबिनेट मंत्री ने जगाधरी भागीरथ कालोनी में इस अभियान के तहत श्रमदान करते हुए भागीरथ कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी जिससे की बहुत बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं और आज वह जन-जन को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे और मिलजुल कर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे, तो निश्चित रूप से स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। बच्चों में जिस प्रकार की जागरूकता आई है। सभी में इस प्रकार की जागरूकता आनी चाहिए। हम अपने आप में केवल एक महीने में बदलाव करके स्वच्छ भारत की तरफ बढ़ सकते हैं।

स्वच्छता की दिशा में काम कर रही नगर-निगम

केवल हमें अपने आप में कुछ बदलाव करने हैं। जहां सरकार और नगर निगम स्वच्छता की दिशा में काम कर रही है। वहीं आमजन की भी जब सहभागिता इसमें होगी, तो एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसी प्रकार के संदेश देने के लिए और लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, क्योंकि किसी भी कार्य के लिए जागरूकता का होना बहुत जरूरी है। वही आज के श्रमदान कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।