n4n979f9266 4623 4259 8dd3 312e1864b1cf

Yamunanagar : महिला पर ससुराल में अत्याचार, पहली पत्नी के होते हुए पति ने की दूसरी शादी, ससुर ने किया रेप

अंबाला कुरुक्षेत्र यमुनानगर हरियाणा

अंबाला की महिला के साथ यमुनानगर ससुराल में अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पहली पत्नी के होते हुए धोखे में रखकर दूसरी शादी कराई गई। पति के किसी लड़की से अवैध संबंध थे, वहीं ससुर द्वारा उसका रेप करने का मामला भी सामने आया है। फिलहाल महिला अपने 2 बच्चों के साथ मायके में रह रही है। अब उसने अंबाला पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी अनुसार गांव तंदवाल निवासी महिला ने बताया कि नवंबर 2016 में राहुल नरवाल के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन आरोपी ने पहली पत्नी के जिंदा होते हुए भी धोखे में रख बिना तलाक उसके साथ दूसरी शादी की। परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर 15 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले शादी के दूसरे दिन ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर जगदीश भी उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। उसे घर के कमरे में सोने नहीं देते थे, उसे बाहर बरामदे में सुलाया जाता था। इसी का फायदा उठाते हुए उसके ससुर ने 2021 में रेप किया। सुबह होते उसने सारी बात सास बिल्लो को बताई तो उसने भी ससुर का साथ दिया। उसने कहा कि उनके परिवार में ऐसा ही चलता है। जब उसने अपने पति को यह बात बताई तो उसने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 34, 376(2) (एन),376(2)(एफ) के तहत यमुनानगर के थाना छप्पर में मुकदमा दर्ज है।

गर्भवती होने पर मायके वाले ही भेजते थे दवा
उसे भूखा-प्यासा रखते थे। जब वह गर्भवती हुई तो डॉक्टर तक को नहीं दिखाया। उसके मायके वाले ही दवा भेजते थे। नवंबर 2017 और सितंबर 2018 में उसने 2 बच्चों को जन्म दिया। दोनों बच्चों का खर्चा उसके मायके वालों ने उठाया, लेकिन आरोपी गाड़ी और कैश की डिमांड करते थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो पति मारपीट करने लगा।

Whatsapp Channel Join

कभी भी नहीं दिया पत्नी का दर्जा
पीड़िता ने बताया कि पति शुरुआत से ही घर से बाहर रहता था, उसे कभी भी पत्नी का दर्जा नहीं दिया, बल्कि उसे नौकरानी बनाकर रखते थे। दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पति के अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है। पति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी की थी। जब उसका पति भिवानी जिले के गांव लोहारवारा निवासी मनीषा को शादी करके घर लाया तो उसने विरोध जताया था। आरोपी का पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। आरोपियों ने उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने यमुनानगर के गांव मुस्तफाबाद निवासी राहुल नरवाल, ससुर जगदीश, सास बिल्लो, देवर अक्षय नरवाल, देवरानी गुलशन कौर, ननद इंदु व पति की पहली पत्नी मनीषा के खिलाफ धारा 323, 406, 494, 498ए, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।