Haryana's new government

Haryana Politics : हरियाणा की नई सरकार ने कल बुलाया विधानसभा का सेशन, Naib Saini Team को देना होगा Floor Test, राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का सौंपा पत्र

कुरुक्षेत्र पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Haryana Politics : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रदेश में भाजपा-जजपा का गठबंधन मंगलवार को टूट चुका है। ऐसे में मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने शाम को मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली है। अब नई सरकार ने बुधवार 13 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा का सेशन बुलाया है। इसमें नई सरकार को फ्लोर टेस्ट देना होगा।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। यह पांचों मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर सरकार की कैबिनेट में भी शामिल थे।

नई सरकार

नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा गया है। जिसके बाद मंगलवार शाम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद और 5 कैबिनेट मंत्रियों ने पद की शपथ ली। वहीं बताया जा रहा है कि अब नई सरकार ने शपथ लेने के एक दिन बाद ही विधानसभा का सेशन बुला लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें हरियाणा की नई सरकार को फ्लोर टेस्ट देना होगा।

Whatsapp Channel Join

नई सरकार 1

बता दें कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्तूबर 2023 को ही उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं नायब सैनी के लिए पैरवी की थी। बता दें कि नायब सिंह सैनी को संगठन में काम करने का 28 साल अनुभव है। वह जिला महामंत्री पद से लेकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।