Humorous satire poet Sardar Manjeet Singh,

Faridabad : 3 देशों में अपने हास्य व्यंग्यों से लोगों को लोट-पोट करेंगे Haryana के सरदार Manjeet Singh, Tanzania की राजधानी में आज करेंगे काव्य पाठ

फरीदाबाद बड़ी ख़बर मनोरंजन हरियाणा

हरियाणा के जिला फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य व्यंग्य कवि सरदार मनजीत सिंह वीरवार 11 जनवरी को 3 देशों में आयोजित हास्य कवि सम्मेलनों में भाग लेने जा रहे हैं। वह 11 जनवरी को तंजानिया की राजधानी दारे एअसलाम में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ करेंगे। मनजीत सिंह की तंजानिया की यह दूसरी काव्य यात्रा है। इसी क्रम में वह पूर्वी अफ्रीका के देश केन्या की राजधानी नैरोबी में 14 जनवरी को काव्यपाठ करेंगे। इसके बाद मनजीत सिंह गणतंत्र दिवस पर होने वाले हास्य कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए 20 जनवरी को दुबई जाएंगे।

गौरतलब है कि यह कवि मनजीत सिंह की संयुकअरब अमीरात की 26वीं दुबई की 25वीं और कुल मिलाकर 56वीं विदेश काव्य यात्रा है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता और तीनों कायक्रमों का संचालन सरदार मनजीत सिंह द्वारा किया जाएगा। बता दें कि सरदार मनजीत सिंह फरीदाबाद के निवासी हैं। उनकी अब तक 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। फरवरी 2022 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनजीत सिंह को आदित्य-अल्हड़ सम्मान से नवाजा था। जिसके तहत उन्हें 2 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2021 में हास्य के बड़े पुरस्कार काका हाथरसी हास्य रत्न सम्मान से भी उन्हें विभूषित किया जा चुका है। जिसके तहत उन्हें मानपत्र के अलावा 1 लाख रुपये राशि दी गई।

मनजीत सिंह 1

बता दें कि मनजीत सिंह हिंदी के एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिन्होंने अपनी काव्य विदेश यात्राओं की गोल्डन जुबली पूरी की है। वर्ष 2000 में उन्होंने सबसे पहले थाईलैंड के बैंकॉक शहर में अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके बाद विश्व के कई देशों में जहां हिंदी बोली और समझी जाती है, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह ने दुबई, मस्कट कुवैत, तंजानिया, इंडोनेशिया, अमेरिका के लगभग 50 शहरों में कई बार और कनाडा के टोरंटो, मांट्रियल एवं वेंकूवर में भी कई बार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा है।

Whatsapp Channel Join

मनजीत सिंह 2

सरदार मनजीत सिंह की मातृभाषा पंजाबी है। उन्होंने अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कई वर्षों तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी। इतना ही नहीं, मनजीत सिंह फरीदाबाद में उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी अपनी रचनाएं प्रमुखता हिंदी में ही हैं।