Haryana's Savitri Jindal reached 5th position

India’s Top अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंची हरियाणा की सावित्री जिंदल, 25 अरब डॉलर की सम्पत्ति

हरियाणा देश बड़ी ख़बर हरियाणा की शान हिसार

जिंदल परिवार की प्रमुख और जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की चौथे नंबर की सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही, वह भारत की सबसे अमीर महिला भी हैं। सावित्री जिंदल हरियाणा के हिसार की निवासी हैं और स्टील किंग स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी की गई सबसे अमीर लोगों की सूची में 74 वर्षीय सावित्री जिंदल की संपत्ति लगभग 2.77 लाख करोड़ रुपए बताई गई है। वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और शीर्ष 10 में एकमात्र महिला हैं।

सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की दावेदार हैं। वह पहले कांग्रेस में रहते हुए इस सीट से विधायक और मंत्री रह चुकी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, उन्होंने अपने बेटे नवीन जिंदल के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।

Whatsapp Channel Join

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी अपना योगदान दिया है। उनके बेटे नवीन जिंदल 2005 में कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद रहे। उन्होंने कई साल तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

26 savitrijindal

भरपूर संघर्ष और मेहनत भरा रहा जीवन

सावित्री जिंदल का जीवन भरपूर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है। जब उनके पति की मौत हो गई, तो उन्होंने खुद ही बड़े कारोबार की जिम्मेदारी ग्रहण की। वे कॉलेज तक नहीं पहुंच पाई थीं, लेकिन उन्होंने अपने कारोबार को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

28 08 2021 savitri jindal 21970267

राजनीति में भी छोड़ा अपना साया

इन्होंने राजनीति में भी अपना साया छोड़ा, परंतु अपने परिवार और कारोबार की देखभाल में वे हमेशा सक्रिय रही हैं। उनका जीवन हमें दिखाता है कि संघर्ष, समर्पण और संघर्षशीलता से कोई भी मुश्किलाईयों का सामना किया जा सकता है और सफलता प्राप्त की जा सकती है।

01 24