Haryana Civil Service (HCS) exam today

Haryana के 6 जिलों में आज 317 केंद्रों पर होगी HCS की परीक्षा, 87.91 हजार अभ्यार्थी लेंगे हिस्सा, मुख्य सचिव ने बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गुरुग्राम बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की परीक्षा के सफल संचालन को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ज्योति बैंदा ने लोक सेवा आयोग की हिदायतों की अनुपालना के अनुसार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। उनका कहना है कि आज दो चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर व सीसीटीवी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा को लेकर हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, फरीदाबाद, अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और करनाल में 317 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर कुल 87.91 हजार अभ्यार्थी परीक्षा देंगे।

गौरतलब है कि परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल बैठक कर चुके हैं। अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। मुख्य सचिव के अनुसार परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे होगी। वहीं सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट शाम को 3 से 5 बजे तक होगा। एचसीएस की परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास के कोचिंग सेंटर और फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में कोताही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एचसीएस 1

बता दें कि परीक्षा के लिए अंबाला में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 11 हजार 184 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। फरीदाबाद में 79 केंद्रों पर 21 हजार 312 अभ्यार्थी,  करनाल में 47 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार 664 अभ्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं गुरुग्राम में 69 केंद्रों पर 18 हजार 456 अभ्यार्थी, पंचकूला में 42 केंद्रों पर 10 हजार 896 और कुरुक्षेत्र में 41 केंद्रों पर 10 हजार 584 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Whatsapp Channel Join

एचसीएस

परीक्षा केंद्रों पर केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारियों का होगा प्रवेश

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारियों को ही प्रवेश मिलेगा। केंद्र के सुपरवाइजर प्राचार्य को बनाया गया है। वह अपनी जगह किसी को भी अधिकृत नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य द्वारा स्कूल से संबंधित जिस भी कर्मचारी चाहे वह पानी पिलाने वाला कर्मचारी या शौचालय पर जिस कर्मचारी की डयूटी होगी, उन्हें आई कार्ड जारी किया जाएगा।

एचसीएस 3

हिदायतों अनुसार डयूटी मैजिस्ट्रेट को केवल सरकारी वाहनों के प्रयोग की ही हिदायत दी गई है। उन्हीं वाहनों से जिला खजाना कार्यालय से प्रश्न पत्र व परीक्षा से संबंधित सामग्री लेना सुनिश्चित किया जाएगा।

एचसीएस 4

वहीं अभ्यार्थी आयोग की ओर से जारी रोल नंबर (एडमिट कार्ड) और पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य दस्तावेज ले जा सकते हैं। इसके अलावा नीला या काला बॉल पैन परीक्षा में प्रयोग किया जाएगा। इनके अलावा कोई अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

एचसीएस 5