Accidnet

Haryana में ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर, 2 ड्राइवरों की मौत

हरियाणा रोहतक

Haryana के रोहतक जिले में ट्रक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में दो ड्राइवरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भिवानी निवासी 22 वर्षीय अमित और राजस्थान निवासी नंदू के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
भिवानी के गांव कलौड़ निवासी राजेश ने बताया कि ट्रक में टावर के पाइप सिकंदराबाद से राजस्थान के नोख ले जाए जा रहे थे। कैंटर चालक ने डिवाइडर पार कर गलत साइड से आकर ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 2553

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत दोनों चालकों को रोहतक पीजीआई पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Screenshot 2554

पुलिस ने जांच शुरू की
सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें