GARMI

Haryana में गर्मी का प्रकोप, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग, लू की रफ्तार होगी 40KM/ प्रति घंटा

हरियाणा

Haryana में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में आलर्ट जारी किया है। इस आलर्ट के अनुसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिलों में रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेज अलर्ट, और 8 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस अलर्ट के तहत, रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में लू की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक हो सकती है।

रेड अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, और झज्जर शामिल हैं। यहां, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, और पंचकूला शामिल हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

Whatsapp Channel Join

हरियाणा में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके बजाय, लोगों को और भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश होने से गर्मी में राहत मिली है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण हरियाणा में अब स्कूलों में वाटर कूलर और RO लगाने के ऑर्डर जारी किए गए हैं। नौतपा के दौरान 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। इस समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, और डिहाइड्रेशन का खतरा भी हो सकता है।

Read More