हरियाणा के रेवाड़ी में एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक कार और कॉलेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोंटे आई जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर से सटे गांव गंगायचा जाट निवासी यशविंद्र जिसकी उम्र 22 साल है। गुरुवार को अपने घर से किसी काम के लिए बोलेनो कार लेकर रेवाड़ी शहर आ रहा था। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे से उतरने के बाद उसने अपनी कार को रामगढ़ रोड की तरफ मोड दिया। यहां हनुमान समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक प्राइवेट कॉलेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जोरदार धमका हुआ। रामगढ़ रोड से गुजर रहे आसपास के लोगों ने तुरंत कार में सवार यशविंद्र को संभाला और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां ज्यादा चोट लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव मामले की जांच कर रहे एएसआई कमल सिंह ने बताया कि कार चालक यशविंद्र सिंह शहर की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रही कॉलेज की बस से टक्कर हो गई। हादसे में यशविंद्र की मौत हुई है। आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

