Rain

Haryana के इन 2 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल

हरियाणा करनाल जींद फतेहाबाद यमुनानगर सिरसा

Haryana में अगस्त महीने के दौरान 33% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने करनाल और यमुनानगर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में आज बारिश की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 5 जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में 2.0 मिमी दर्ज की गई, जबकि सिरसा में 1.5 मिमी, पानीपत में 1.0 मिमी, और करनाल व कुरुक्षेत्र में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मानसूनी हवाओं के कारण राज्य में तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। वर्तमान में रात का तापमान 26-27 डिग्री के आसपास है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी आई है। हरियाणा के 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कैथल, करनाल, और पंचकूला में तो आधी बारिश भी नहीं हो पाई है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30% कम बारिश हुई है।

कुछ जिलों में भारी बारिश

Whatsapp Channel Join

महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में जमकर बारिश हुई है। नूंह में सामान्य से 63% और महेंद्रगढ़ में 51% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगस्त महीने के पहले 20 दिनों में राज्य में 135.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 101.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। हालांकि, यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, और फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई है।

कृषि पर असर

इस साल जुलाई में हरियाणा में पिछले 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 2024 में सिर्फ 97.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे धान की पैदावार करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है। कम बारिश के कारण किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है।

अन्य खबरें