हिमाचल विस अध् यक्ष देंगे हरियाणा के विधायकों को प्रशिक्षण

हरियाणा विधानसभा के विधायकों को संबोधित करेंगे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हरियाणा हिमाचल प्रदेश

हरियाणा विधानसभा के विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिविन्यास कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नवनिर्वाचित विधायकों को उनकी जिम्मेदारियों, संसदीय परंपराओं, सदन की मर्यादाओं और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देने के लिए 14 और 15 को आयोजित किया गया है।

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र जोन-2 के संयोजक भी हैं। इस जोन में हिमाचल प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। उनके संबोधन में संसदीय मूल्यों और विधायकों की लोकतांत्रिक भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा।  15 फरवरी को दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विधायी अनुभव साझा करेंगे

राष्ट्रीय ई-विधान और संसदीय विशेषाधिकार पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम में संचार एवं सूचना प्रोद्योगिकी समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे, लोकसभा सचिवालय के पूर्व संयुक्त सचिव रविंद्र गरिमेला, तथा भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश भी विधायकों को संबोधित करेंगे। वे राष्ट्रीय ई-विधान (NeVA) प्रणाली और संसदीय विशेषाधिकारों पर चर्चा करेंगे, जिससे विधायकों को डिजिटल संसदीय प्रणाली की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

Whatsapp Channel Join

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से बढ़ेगी कार्यक्रम की गरिमा

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, और विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और लोकसभा सांसद डॉ. रवि शंकर प्रसाद को भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा के विधायकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां वे लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय कार्य प्रणाली की गहरी समझ प्राप्त कर सकेंगे।