7bb2ce9c 612e 42d1 aa8d 0cacb7d80c1f 1695711193410

Hisar : जिले में पशु पकड़ो अभियान जारी, घरों में घुसकर पशुओं को निकाला

हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार नगर निगम की ओर से बुधवार को बेसहारा पशु मुक्त अभियान शुरू किया गया। निगम टीम ने सुबह करीब 9 बजे पड़ाव चौक से कार्रवाई शुरू की, जहां अवैध बाड़े को तोड़ा गया। मौके पर निगम कर्मियों के साथ 50 पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जिनमें 20 महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं। इस एरिया में कुल पांच अवैध बाड़े तोड़े गए। यहां से 30 गाय और 20 बछड़ियों को छुड़वाया गया। इन पशुओं को गोशाला में छोड़ा जाएगा।

मेयर गौतम सरदाना के नेतृत्व में अवैध बाड़े तोड़े जा रहे हैं। मेयर सरदाना ने कहा कि इस एरिया में सबसे अधिक पशु रोड पर खड़े रहते थे, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। बेसहारा पशुओं के कारण बीते दिनों कई हादसे शहर में हो चुके हैं। पुलिस बल को देखकर महिलाएं अपने पशुओं को छोड़ने की गुहार लगाती नजर आईं। इस दौरान डीएसपी विनोद शंकर मौके पर मौजूद रहे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मौजूद रही

Whatsapp Channel Join

अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा को इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अवैध बाड़े तोड़ने के दौरान मौके पर एंबुलेंस सहित पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहीं।

ड्रोन से रखी जा रही नजर

अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। पशुपालन विभाग के अनुसार शहर में करीब 65 अवैध पशु बाड़े हैं। महा अभियान को लेकर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पशु पकड़ने वाली टीम में एक्सियन, एमई, बीआई, कानूनगो, दो जेई, सीएसआई, दो एएसआई को शामिल किया गया है।