increased trust of the people of the state on INLD

Hisar : 5 राज्यों के चुनाव परिणाम ने इंडिया गठबंधन को दिखाया आइना, बीजेपी व जेजेपी पार्टी होगी सत्ता से बाहर, इनेलो पर प्रदेश की जनता का बढ़ा विश्वास

बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा हिसार

हिसार में राजगढ़ रोड़ पर चौधरी रिसोट में इनेलो पार्टी का प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला ने शिरकत की। प्रैसवार्ता के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि इनेला पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से यात्रा शुरू की जाएगी। इनेलाे नेता अभय चौटाला ने कहा कि 15 दिसंबर से विधानसभा सेशन शुरू हो रहा है। एक विधायक को बोलने के लिए 3-5 मिनट मिलते है। ऐसे में विधायक अपने हल्के की समस्याओं अच्छी तरह से नही रख पाता है, इसलिए सेशन का समय बढ़ना चाहिए और विधायकों को अपनी पूरी बात कहने का मौका मिले, लेकिन ऐसा संभव होता नजर नही आ रहा है।

नेला नेता अभय चौटाला ने कहा कि 15 दिसंबर से विधानसभ सेशन शुरू हो रहा है। एक विधायक को बोलने के लिए 3-5 मिनट मिलते है। ऐसे में विधायक अपने हल्के की समस्याओं अच्छी तरह से नही रख पाता है, इसलिए सेशन का समय बढ़ना चाहिए और विधायकों को अपनी पूरी बात कहने का मौका मिले, लेकिन ऐसा संभव होता नजर नही आ रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि इस बार के सेशन में सामाजिक मुद्दो पर बहस जरूरी है।

इनेलो

प्रदेश में बेरोजगारी, 75 प्रतिशत आरक्षण प्राइवेट नौकरियों में दिलाने वाला कानून को रद्द होना, सरकार ने इस मामले में प्राइवेट कंपनियों से सांठ गांठ कर कानून में ढिलाई बरती गई। जिस कारण अदालत ने इस कानून को रद्द किया गया। वही बीजेपी सरकार बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं का नारा दे रही है। वही सरकारी स्कूलों में छात्राओं से स्कूल अध्यापकों व अन्य स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। सरकार केवल उनको सस्पेंड कर अपना पल्ला छाड़ रही है। इसका मतलब मामला कुछ ओर है, यह सबसे बड़ा मुद्दा है। वही किसानों को मुआवजा नही मिल पा रहा है। इस सब विषय पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकार इन मुद्दों से भाग रही है।

Whatsapp Channel Join

फिर से शुरू होगी इनेलो की यात्रा
इनेलो नेता ने कहा कि सामाजिक मुद्दों और पार्टी को मजबूत करने के लिए ईनेलो एक बार फिर से प्रदेश के 90 हल्कों मे यात्रा की जाएगी और यह यात्रा 16 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान आमजन से सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेगे। वही लोगों का विश्वास जीतने का कार्य किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के अंदर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। वही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ओर भी बुरा हाल होने वाला है।

इनेलो 1

कांग्रेस व बीजेपी पार्टी को छोड़कर ही महागठबंधन बनाना चाहिए

वही बीजेपी व जेजेपी पार्टी सत्ता से बाहर होगी, आगामी सरकार इनेलो की बनेगी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद रैली में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व बीजेपी पार्टी को छोड़कर ही महागठबंधन बनाना चाहिए। उसी को तीसरा मोर्चा बनाया जा सकता है, लेकिन बिहार का मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी शामिल होनी चाहिए। 5 राज्यों के चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन को आइना दिखाने का कार्य किया गया है। परिवर्तन यात्रा से इनेलो पर प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ा। इसी कारण कैथल में आयोजित इनेलो की रैली में लाखों लोग शामिल हुए थे, वही सत्ता पक्ष की रैली में कुर्सिया खाली रहती है।

राजस्थान में जेजेपी की हार पर गाया गाना
राजस्थान में जजपा पार्टी को मिली हार पर अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी तो फिर खड़ी हो जाएगी, लेकिन जजपा पार्टी साफ हो गई है। बीजेपी पार्टी ने दावा किया था कि बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी देंगे, लेकिन मौजूदा सरकार में युवाओं को नौकरी नही मिली है। ऐसे में बेरोजगारी मार को युवा छेल रहे है। इस बार प्रदेश की जनता लोकसभा व विधानसभा दोनों चुनाव में बीजेपी व जजपा को सबक सिखाते हुए सत्ता से बाहर करेंगे।