hisar-me dindhade aadti se 4 lakh ki loot teen hamlavro ne sir me mari chot

Hisar में दिनदहाड़े आढ़ती से 4 लाख की लूट, तीन हमलावरों ने सिर में मारी चोट

हरियाणा हिसार

हिसार के शास्त्री नगर में नई सब्जी मंडी में आढ़त का काम करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े लूट होने का मामला सामने आया है। जिसमें व्यक्ति का नाम अशोक कुमार है और वह अपने घर से बैंक में करीब 4 लाख रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान शास्त्री नगर के नजदीक पीर बाबा मंदिर के पास पहुंचा तो तीन हमलावरों ने सिर में चोट मार कर 4 लाख रुपए लूट लिए।

वहीं आस-पास के लोगों ने घायल अशोक कुमार को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी कप्तान सिंह और थाना प्रभारी बलवंत पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। आरोपी लूट की घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

बाइक पर आए हमलावर

Whatsapp Channel Join

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार नई सब्जी मंडी में बक्खा राम एंड कंपनी नाम से फर्म चलती हैं। दोपहर के समय वह अपने घर से बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए निकले थे। कुछ दूरी पर चलते ही तीन हमलावर बाइक पर आए और लाठी-डंडे व तेज हथियार से अशोक कुमार पर हमला कर दिया। मामले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

लूटपाट की घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें बाइक सवार तीन लड़के अशोक कुमार से पैसे छीनने के लिए हमला कर देते हैं। इस दौरान लाठी डंडों से उस पर हमला किया जाता है। हमलावर पैसे छीनकर फरार होते हैं। घायल अशोक उनका पीछा करते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।