Hisar Vijay Sankalp Rally

Hisar Vijay Sankalp Rally में सीएम Naib Saini ने बांधे BJP की तारीफों के पुल, बोलें मामूली कार्यकर्ता को बनाया मुख्यमंत्री, लोग तीसरी बार कमल खिलाने को तैयार

हिसार

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आम कार्यकर्ता की भी सुनवाई है। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है और कहीं नहीं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अन्य पार्टियों में मुख्यमंत्री के बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाता हैं। केवल भाजपा ही एक ऐसा पार्टी हैं, जिसमें मामूली से कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

यह बातें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हरियाणा के जिला हिसार के हांसी स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने आमजन में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के बारे में बताना हैं कि हांसी के लोग तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाने को तैयार हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रणजीत चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाकर आपके बीच भेजा है।

नायब

उन्होंने कहा कि हांसी की धरती पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आने का मौका मिला। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं। नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा ने भाजपा के कार्यकाल में काफी तरक्की की है। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही एक प्रण लिया था कि बिना खर्ची और पर्ची के गरीबों के बच्चों की मेरिट के आधार पर नौकरी लगे। इसके बाद भाजपा ने प्रदेश में खर्ची और पर्ची के सिस्टम को बंद कर दिया। इसके बाद आज प्रदेश के हर वर्ग का बच्चा मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी ले सकता है।

Whatsapp Channel Join

मंत्रीमंडल 0 2

वहीं रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो काम किए हैं, उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नायब सिंह सैनी भी आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। मनोहर लाल ने एजुकेशन के हिसाब से लोगों को नौकरियां दी हैं और आगे भी यही सिस्टम रहेगा।